Homeराज्यउत्तराखण्डधर्मनगरी में हुए अतिक्रमण पर खुली विभाग की नींद, जिलाधिकारी के निर्देश...

धर्मनगरी में हुए अतिक्रमण पर खुली विभाग की नींद, जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर विभाग की नींद खुल गई है। गुरुवार को डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कई जगह अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। दूसरी तरफ लोगों ने इसका विरोध भी किया। हालांकि, भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अतिक्रमण अभियान जारी रहा।

हरिद्वार में उत्तराखंड सिंचाई विभाग की काफी भूमि है। कई जगह भूमि पर अतिक्रमण किया गया है तो कई भूमि पर खेती की जा रही है। गुरुवार को उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल को साथ सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पहले दिन संबंधित विभाग ने पुराने आरटीओ तिराहा क्षेत्र में किए गए तमाम अतिक्रमण को हटाया।

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें पत्र दिया गया था, जिसमें अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई थी। जिसमें विशेष रूप से महिला पुलिस फोर्स भी मांगी गई थी। विभाग द्वारा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पूर्व में चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments