Homeराज्यउत्तर प्रदेशदो माह बाद पकड़ा गया महिला को जलाने वाला

दो माह बाद पकड़ा गया महिला को जलाने वाला

देहरादून। थराली पुलिस ने डुंगरी गांव में महिला को जिंदा जलाने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह बस से से देहरादून जा रहा था। घटना जनवरी माह की है जहां 22 जनवरी 2018 को पटवारी वृत डूंगरी वादी राकेश पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम रिठोली तहसील कर्णप्रयाग ने तहरीर दी कि पवन पुत्र मोहन चंद निवासी ग्राम डूंगरी तहसील थराली ने 16 जनवरी को किसी विवाद को लेकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थित सरकारी आवास के बाहर मेरी पत्नी पुष्पा देवी को आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की।
पुष्पा को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तहरीर के आधार पर पटवारी वृत्त डुंगरी में आरोपित पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसे महिला की मौत के बाद हत्या में बदल दिया गया।
जिलाधिकारी ने राजस्व पुलिस से जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी थी। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने तत्काल मामले की विवेचना थानाध्यक्ष थराली शशिभूषण जोशी को दी थी। घटना के बाद आरोपित पवन फरार चल रहा था। पीड़िता की इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद विवेचक ने मामले में हत्या की धारा भी बढ़ा दी थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular