Homeतड़का 18+देह व्यापार !!भारत में इन 5 जगहों पर होता है सबसे...

देह व्यापार !!भारत में इन 5 जगहों पर होता है सबसे बड़ा कारोबार ….

नई दिल्ली : लाइफस्टाइल बदलने के साथ लोगों का रहन-सहन बदल गया है। इसी के साथ कई नए कानून भी बने। समय बदलने के साथ देह व्यापार पर भी रोक लगा दी गई। वहीं, कुछ इलाके एेसे भी हैं जहां पर यह देह व्यापार आज भी चल रहा है। आज हम आपको कुछ एेसी ही इलाकों के बारे में बताने जा रहे है जो देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

1. रेड लाइट एरिया मुंबई, कमाठीपुरा

देह व्यापार वैसे तो गैर कानूनी है लेकिन मुंबई सहित तमाम शहरों में यह कारोबार चलता है। कमाठीपुरा को मुंबई को सबसे पुराना और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कहा जाता है। पहले जहां इसे लाल बाजार कहा जाता था। बाद में यहां रहने वाले वर्कर्स की वजह से इसे कमाठीपुरा कहा जाने लगा। 1992 में यहां काम करने वाले सैक्स वर्कर्स की संख्या जहां करीब 50 हजार थी। 2009 में यह आंकड़ा करीब 1600 पर पहुंच गया। इनकी बढ़ रही संख्या और जगह की कमी के कारण यह अन्य इलाकों में चले गए।

2. मीरगंज, इलाहाबाद
यह रेड लाइट एरिया अवैध खरीद-ब्रिकी के लिए काफी बदनाम है। यहां लूट-पाट की घटनाएं होती रहती हैं। इन अवैध धंधे के बारे में कई किस्से सुनने को मिले है।

3. जीबी रोड, दिल्ली

दिल्ली में स्थित यह रेड लाइट एरिया काफी चर्चा में रहता है। जीबी रोड में काफी संख्या में हार्डवेयर की दुकानें हैं और इन दुकानों के ऊपर बने कमरों में सैक्स वर्कर्स रहती हैं। कुछ जगहों पर इन वर्कर्स के साथ गाना-गाने वाले भी रहते हैं जो वि़जिटर्स का मनोरंजन करते हैं।

4. बिहार चतुर्भुज स्थान, मुजफ्फरपुर
पुराने समय में यहां काम करने वाले महिलाओं को शिवदासी कहा जाता था। यहां पर कुछ मंदिर भी हैं और उसके आसपास के घरों में सैक्सवर्कर्स रहती हैं। कुछ साल पहले यहां की एक वर्कर रानी बेगम ने मुजफ्फरपुर के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में काउंसलर का चुनाव जीत था।

5. सोनागाछी, कोलकाता

यह एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में मशहूर है। एक अनुमान के मुताबिक, यहां करीब 14 हजार महिलाएं इस प्रोफेशन में हैं। भारतीयों के अलावा काफी संख्या में नेपाली, बांग्लादेशी महिलाएं भी इसमें शामिल हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular