देहरादून- राजधानी देहरादून रेलवे स्टेशन में मां के साथ सो रहे बच्चा चोरी हो गया। इस बच्चे को चुरा कर फरार हुए युवक को राजकीय रेलवे पुलिस ने पटेलनगर लालपुल के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले आशीष कुमार सक्सेना सेलाकुई की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात वह परिवार के सात मुरादाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें काठगोदाम एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ट्रेन छूट गई। लिहाजा परिवार के सदस्य वेटिंग हॉल में आराम करने लगे। उनकी पत्नी ने अपने दस माह के बच्चे को बगल में सुला दिया। रात बारह बजे के बाद उन्होंने पाया कि बच्चा गायब है। इस पर उन्होंने स्टेशन पर इधर उधर तलाश करने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने शहर और पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार सुबह ग्यारह बजे लालपुल के पास बच्चे को साथ ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर दस माह के बच्चे वंश को बरामद कर लिया गया। बच्चा चुराने के आरोपित की पहचान आनंद सिंह ठाकुर निवासी गांधीग्राम कांवली रोड के रूप में हुई है।
देहरादून रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में मां के साथ सो रहा 10 महीने का बच्चा चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……
RELATED ARTICLES