Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में एक लाख परिवारों पर पड़ने वाली है बढ़ते हाउस टैक्स...

देहरादून में एक लाख परिवारों पर पड़ने वाली है बढ़ते हाउस टैक्स की मार, दरों में होने जा रही है इनती बढ़ोतरी……

देहरादून- नगर निगम वर्ष 2014 के बाद हाउस टैक्स की दरों को बढ़ाने जा रहा है। दरों में सालाना 90 से 450 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह इजाफा 200 वर्ग फीट (कारपेट एरिया) के हिसाब से हो सकता है। नई दरें 15 सितंबर तक लागू होने की संभावना जताई जा रही है। आपत्तियों की सुनवाई के बाद अब नए सिरे से हाउस टैक्स की दरें लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। निर्धारित दरों को इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से लागू माना जाएगा।नगर निगम प्रशासन की ओर से कूड़ा उठान, सफाई आदि पर सालाना 10 करोड़ से अधिक खर्च किया जाता है। ऐसे में हाउस टैक्स बढ़ाना जरूरी है। शहर की आबादी साढ़े सात लाख है, जबकि आवासीय करदाताओं की संख्या अभी केवल एक लाख है। एक लाख परिवारों पर बढ़े हुए हाउस टैक्स की मार पडने वाली है, हालांकि निगम प्रशासन शेष करदाताओं को जोड़ने के लिए जल्द ही सर्वे कराने जा रहा है। नए करदाताओं से भी नई दरों के हिसाब से हाउस टैक्स वसूला जाएगा।

नई दरों से राजस्व में होगी बढ़ोतरी
पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने आवासीय करदाताओं से करीब 20 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूला था। जिसके चलते इस बाद इस वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। नई दरों के लागू होने के बाद इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular