Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में आज भी महफूज राखी है अनुष्का शर्मा की यादें, दादी...

देहरादून में आज भी महफूज राखी है अनुष्का शर्मा की यादें, दादी का प्यार देख के भर जएंगी आपकी आँख..

देहरादून- बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी होने जा रही है। जानते है कुछ पुराने तथ्यों को इसमें अनुष्का शर्मा के देहरादून स्थित पुराने घर की तस्वीरें सामने आई है जिसमें आज भी अनुष्का की दादी ने अपनी पोती की पुरानी तस्वीरें सजोंकर रखी है और यही अनुष्का ने अपना बचपन भी बिताया है।

देहरादून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ में अनुष्का की 83 वर्षीय दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। बचपन में अनुष्का के पिता एके शर्मा भी यहां अपने भाईयों के साथ रहे हैं। अनुष्का की दादी उर्मिला का कहना है कि, अनुष्का उनकी लाडली पोती है। और ये भी कहा की अगर अनुष्का की शादी विराट से होती है तो वो निश्चित तौर पर खुश रहेगी। उनका यही आशीर्वाद है कि वे दोनों हमेशा खुश रहें। अनुष्का भी अपने बचपन में अपने भाईयों के साथ नेशविला रोड स्थित शीला भवन में रही हैं।

दादी ने बताया की अगर वो शादी करेंगी तो बताएंगी, लेकिन अभी तक न तो मुझे कोई जानकारी है और न ही अनुष्का के किसी चाचा या चाची को। दादी इस बात से खफा भी नजर आईं कि मीडिया में शादी की तारीख को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं। दादी ने आज भी अनुष्का के बचपन की तस्वीरें घर में सजाई हुई हैं।

उन्होंने बताया कि बेटे एके शर्मा (अनुष्का के पिता) सेना में नौकरी पर जाने के बाद से दून से चले गए थे। हालही में उनकी उनके बेटे से बात हुयी थी पर बात में यह नहीं बताया कि अनुष्का शादी करने वाली हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular