देहरादून- राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। युवकों का नाम बॉबी पंवार और पीसी भट्ट बताया जा रहा है। मौके पर एसपी सिटी, एसडीआरएफ सहित कई थानों की पुलिस भी मौजूद है। युवकों की मांग है कि जब तक फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा को निरस्त नहीं किया जाता, वह टंकी से नहीं उतरेंगे।