
कोरोना महामारी को हुए दो साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस इलाज सामने नहीं आया है… अब भी कोरोना के कहर से लोगों की मौत हो रही है. कोरोना का इलाज खोजने की दिशा में दुनिया भर में रिसर्च हो रही हैं… वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कोविड टीकाकरण में राज्य लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। नवंबर तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। प्रदेश में 95 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
जीटीसी हेलीपैड पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने पहले प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कमी थी, लेकिन सरकार के आग्रह पर अगस्त से राज्य को केंद्र से पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके मिल रहे हैं।

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारी जो टीकाकरण कार्य में लगे हैं। उनकी मेहनत और लगन से राज्य वैक्सीनेशन के लक्ष्य के करीब पहुंचा है। सरकार का प्रयास है कि नवंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
प्रदेश के कई जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया गया है। राज्य में तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है। प्रधानमंत्री के देश में नई कार्य संस्कृति व नए कार्य व्यवहार की बदौलत लोगों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की भावना जागृत हुई है। इसी भावना को लोगों को और अधिक बढ़ावा देने का सरकार प्रयास कर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रही हैं …
