Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से फाइलें हुई चोरी, मचा हड़कंप।

देहरादून नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से फाइलें हुई चोरी, मचा हड़कंप।

देहरादून – नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रिकॉर्ड रूम की महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने का मामला बेहद गंभीर है जिसको देखते हुए नगर निगम की ओर से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी है की चोर नगर निगम की छत से भीतर घुसे और अंदर का दरवाजा तोड़कर कई महत्वपूर्ण फाइलें अपने साथ ले गए। लेकिन नगर निगम की छत पर चढ़कर अंदर जाना इतना भी आसान नहीं है यह पूरी चोरी की वारदात करने से पहले एक सुनियोजित प्लानिंग तैयार की गई होगी।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या था कि उनकी चोरी की गई? नगर निगम में किस तरह से यह पूरी चोरी की घटना हुई और प्राथमिक जानकारी जो मिली नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जो फाइलें चोरी हुई है उनकी डिजिटल कॉपी नगर निगम के पास सुरक्षित हैं।

नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त मनोज गोयल ने बताया कि चोरी की घटना पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। देखना होगा कि कब तक इस चोरी का खुलासा होता है और इस चोरी के पीछे की असल मंशा सामने आती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments