देहरादून – “आओ गांव चले उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त राज्य बनाना है” इस नारे के साथ आज देहरादून में विश्व तंबाकू निषेध दिवस दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल भी मौजूद रहे कार्यक्रम देहरादून के पटेल नगर में स्थित दून मेडिकल कॉलेज में आयोजन किया गया।
तंबाकू निषेद दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी, छात्रों व वह मौजूद सभी लोगों ने तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ ली।
स्वास्थ्य इस मौके पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त प्रदेश बना रहे साथ ही 2024 तक प्रदेश को टीवी मुक्त भी बनाना है।
उत्तराखंड में लगभग आज 5 लाख लोगों ने तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ ली।



