हिन्दू धर्म और शास्त्रों के अनुसार आज है बहुत शुभ दिन।
शास्त्रों के अनुसार मास महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर साल नरसिंह जयंती मनाई जाती है। इस साल यह पर्व आज ( 28 अप्रैल ) को मनाया जा रहा है। नरसिंह ,यानि कि नर और सिंह का अवतार। हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान नरसिंह के नाम से जाना जाता है। ये आधे मानव एवं आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे, इनका सिर एवं धड़ तो मानव का था लेकिन चेहरा एवं पंजे सिंह की तरह थे।
नरसिंह जयंती का हिन्दू धर्म में काफी महत्त्व है। इस दिन विधिवत पूजा और उपवास रखने से शत्रुओं का नाश होता है साथ ही मां लक्ष्मी का आर्शीवाद भी मिलता है।
आइये जानते है नरसिंह जयंती पे कैसे करे व्रत-
सुबह सुबह उठकर स्नानादि से निपटकर भगवान विष्णु जी के नृसिंह रूप की विधिवत रूप से पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए तथा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। सारा दिन निर्जल उपवास रखें । शाम को भगवान नृसिंह जी को दूध, दही, गंगाजल, शहद, चीनी के साथ ही गाय के घी आदि से अभिषेक करे।


