
देहरादून- आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस मनाया गया…इसी बीच आज संसद भवन में भी इसका आयोजन किया गया…जिसके दौरान वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों भी शामिल रहे…इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा जी का प्रेरक उद्बोधन सुना गया…आपको बता दें कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और सांसद साथियों के साथ कमल के फूल वाली भगवा टोपी पहनकर संसद भवन परिसर में आयोजित समारोह में भाग लिया…



