रामनगर, नैनीताल: नगर निवासी एक महिला ने दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी।
लड़की ने परिजनों को बताया कि मोहल्ले का ही युवक अपने दोस्त के साथ उसे लिफ्ट के बहाने उसे बाइक पर बैठाया और ग्राम टेड़ा की तरफ जबरन ले गया। वहां एकांत में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
नाबालिग उस समय बाजार से घर लौट रही थी उसी समय दो युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। इन युवकों ने एकांत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। नाबालिक लड़की गत शाम बाजार गई थी। काफी देर बाद वह घर पहुंची। जब उसने देरी का कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि दो युवकों ने उससे जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को तलाशना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों फरार हैं।




