Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला

उत्तराखंड में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला

उत्तराखंड में  महिलाओं ने शराबबंदी के खिलाफ खास अभियान छेड़ रखा है। महिलाएं शराब के दुकानों को तोड़ भी रही हैं और साथ में जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रही हैं। शराब के खिलाफ चल रहे इस अभियान ने उत्तराखंड सरकार को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह शराब के सेवन को लेकर ठोस नीतियां बनाए।

और अब त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने उत्तराखंड में शराब की बिक्री को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब उत्तराखंड में शराब की दुकानें सिर्फ 6 घंटे के लिए ही खुलेंगी। इसे लेकर उत्तराखंड के मुखिया ने घोषणा कर दी है।

इन दुकानों को खोलने का समय भी तय किया गया है। राज्य में शराब की बिक्री दिन में तीन बजे से लेकर रात के 9 बजे तक ही होगी. इसके बाद दुकानें बंद हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular