Homeराज्यउत्तराखण्डदेवभूमि कों शर्मशार करने वाला दरिंदा पुलिस के शिकंजे में......

देवभूमि कों शर्मशार करने वाला दरिंदा पुलिस के शिकंजे में……

उत्तकाशी{देहरादून-}- डुंडा ब्लाक में हैवानियत का शिकार हुई मासूम की बड़ी बहन ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उत्तरकाशी में लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गुनहगार को पकड़ लिया है। आरोपी टिहरी जिले का निवासी बताया गया है और कुछ समय से वारदात वाले इलाके में खच्चर चला रहा था। पुलिस ने मृतका की बहन के बयान के आधार पर युवक को हिरासत में लिया है। वहीं उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के गांव में बालिका की दुराचार के बाद हत्या के मामले का हाईकोर्ट ने स्वतरू संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई आज होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। डुंडा ब्लॉक के गांव में 12 वर्षीय बालिका की शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में शक के आधार पर बिहार मूल के पांच मजदूरों के अलावा कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन सोमवार को मृतका की 17 वर्षीय बड़ी बहन ने सनसनीखेज खुलासा कर मामले का रुख ही बदल दिया है। किशोरी ने बताया कि खच्चर चलाने और मजदूरी करने वाला एक युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन युवक ने उसे फोन करके रात को उठा ले जाने और साथ नहीं चलने पर उसकी गर्दन उड़ा देने की धमकी दी थी। उसने आगे बताया कि धमकी भरे फोन के बाद वह अपने ननिहाल चली गई, लेकिन अगले ही दिन पता चला कि उसकी छोटी बहन की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। किशोरी का आरोप था कि उसे परेशान करने वाले युवक ने ही उसकी छोटी बहन की हत्या की है। बड़ी बहन के बयान और जांच दल के इनपुट के आधार पर पुलिस ने युवक को पड़ोस के गांव से हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक के नशे में धुत्त होने से उससे पूछताछ नहीं हो सकी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments