Homeराज्यउत्तराखण्डदून में कोरोना मरीजों को बेड और ऑक्सीजन के लिए नहीं होना...

दून में कोरोना मरीजों को बेड और ऑक्सीजन के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान,जानें डीएम आशीष श्रीवास्तव ने क्या किए इंतज़ाम….

देहरादून-कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में भारी मात्रा में लोग आ रहे । जिसके चलते अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन जैसे आवश्यक सुविधाओं की किल्लत होने लगी है। हलांकि शासन और  प्रशासन ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है। तो वहीं देहरादून के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने अच्छी पहल की है। दून के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड समेत ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी अब स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर मिल सकेगी। देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।

इसके तहत सभी अस्पतालों को अपने यहां बेड खाली होने की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को देनी होगी। कंट्रोल रूम के जरिये इसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे मरीजों को भी पता होगा कि किस अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular