
देहरादून-कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में भारी मात्रा में लोग आ रहे । जिसके चलते अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन जैसे आवश्यक सुविधाओं की किल्लत होने लगी है। हलांकि शासन और प्रशासन ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है। तो वहीं देहरादून के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने अच्छी पहल की है। दून के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड समेत ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी अब स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर मिल सकेगी। देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
इसके तहत सभी अस्पतालों को अपने यहां बेड खाली होने की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को देनी होगी। कंट्रोल रूम के जरिये इसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे मरीजों को भी पता होगा कि किस अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं।



