Homeराज्यउत्तराखण्डदून में एक बड़े देह व्यापार का भांड़ा फोड!

दून में एक बड़े देह व्यापार का भांड़ा फोड!

देहरादून;   मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी पटेलनगर को चैकिंग डयूटी के दौरान खास सूत्रों के द्वारा सूचना मिली कि ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक मकान के अंदर सैक्स रैकेट ( अनैतिक देह व्यापार ) चल रहा है । सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी पटेलनगर द्वारा जरिये टेलीफोन मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक पटेलनगर को मय फोर्स के ब्रहमपुरी चैक इकटठा कर स्वंय के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर सलीना पत्नी लारेंस निवासी ब्रहमपुरी मकान पर दबिश दी गयी। मकान के अंदर अलग – अलग कमरों में को खोलकर देखा तो कुछ पुरूष व महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले साथ ही कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। मकान से 04 महिलओं सहित 03 पुरूष मिले।

सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी पटेलनगर द्वारा लड़के व लडकियों से पूछताछ की गयी तो बताया कि सलीना और उसका पुत्र नितिन हमें फोन के माध्यम से ग्राहक उपलब्ध कराते हैं तथा आमदनी का आधा हिस्सा खुद रख लेते हैं । साथ ही साथ यह जानकारी भी प्राप्त हुयी कि अभियुक्तगणों द्वारा इस मकान में ग्राहकों से संपर्क कर व व्यटसअप, मोबाईल से फोन कर रेट तय कर संपर्क कर अपने यहाँ बुलाते हैं । पटेलनगर पुलिस द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी पटेलनगर महोदय के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुये 03 लडकियों को रेस्क्यू करते हुये 3 अभियुक्तों व 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बडे सैक्स रैकेट का खुलासा किया गया है।

इस सम्बन्ध में मकान मालिक अभियुक्ता सलीना से पूछताछ पर पता चला कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा यह मकान सलीना का है और वह व्यट्सअप के माध्यम से अन्य राज्यों जनपदों से लडकियां मंगाकर इस मकान में वेश्यावृत्ति का काम कराती है। बरामद 03 पीड़ित महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular