Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय दुनिया का ऐसा गार्ड़न जिसकी पत्ती- पत्ती है जहरीली, मात्र छूने...

दुनिया का ऐसा गार्ड़न जिसकी पत्ती- पत्ती है जहरीली, मात्र छूने से ही जा सकती है जान!

जैसा कि हम जानते हैं कि यह दुनिया विभिन्न प्रकार के रहस्यमयी जीव-जंतुओ, फुल व पेड़- पौधों से भरी पड़ी है, इस दुनिया में हर किस्म के पेड़-पौधे और जानवर बसते हैं। ऐसा नहीं है कि धरती पर केवल जहरीले जीव-जंतु ही पाये जाते हैं बल्कि कई जहरीले पेड़-पौधों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं। आमतौर पर लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां इन जहरीले पेड़-पौधों का पूरा गार्डन ही बना हुआ है।
जी हां, आज हम आपको नेचर क उन खतरनाक और जानलेवा पेड़-पौधों से भरे बगीचे के बारे में बता रहे हैं, जो पलक झपकते ही आपकी जान ले सकते हैं। इंग्लैंड में एक ऐसा गार्डन है जिसमें रहने वाले कीड़े-मकौड़े तो जहरीले हैं ही साथ ही साथ वंहा के पेड़- पौधे भी जहरीले हैं।

जहरीले पेड़ पौधों से भरे इस गार्डन का नाम ‘Alnwick Poison Garden’ है और ये इंग्लैंड के नॉथमबेरलैंड में स्थित है। सूत्र बताते हैं कि नॉथमबेरलैंड की रानी ने इसे साल 1750 में बनवाया था। वो इस गार्डन को यादगार और सबसे अलग बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इसे जहरीला गार्डन बनाने का फैसला किया।
अपने इस बगीचे को सबसे अलग बनाने के लिए और लोगों को इस बात का अहसास दिलाने के लिए कि इस गार्डन से दूर ही रहें, उन्होंने यहां कुछ जहरीले पेड़-पौधे लगवा दिए, वैसे देखा जाए तो ऐसा करने के पीछे रानी का एक ही मकसद था कि लोगों को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि अगर पेड़-पौधों को औषधि के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, तो वहीं किसी की जान लेने में भी पेड़-पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2