Homeराज्यउत्तराखण्डक्या 76,000 रुपये प्रति किलो की सब्जी खाई है आपने, हो गए...

क्या 76,000 रुपये प्रति किलो की सब्जी खाई है आपने, हो गए ना हैरान!

इन दिनों वैसे तो सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लगभग हर कोई सब्जियों के बढ़े दामों से परेशान है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जो दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी है और उसकी कीमत जानकर एक बार को आप भी दंग रह जायेंगे।  इस सब्जी का नाम है हॉप शूट्स। इस पौधे की नई टहनियां शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं। हॉपशूट्स डॉट कॉम की जानकारी के अनुसार यूनाइटेम किंगडम के एक टॉप सप्लायर ने हॉप शूट्स को 1000 यूरो यानि कि लगभग 76,000 रुपये प्रति किलो में बेचा गया है।

जानकारों ने बताया कि हॉपशूट नाम की सब्जी को सिर्फ बसंत के मौसम में ही उगाया जा सकता है और बहुत ही कम समय के लिए इन्हें काटा और खाया जा सकता है। इनकी पैदावार जंगल में की जाती है और अगर इन्हें जल्द ही नहीं काटा जाता है तो इनकी टहनियां मोटी हो जाती हैं, जिसके बाद इसे नहीं खाया जा सकता।
बताते चलें कि इस सब्जी का फूल खाने में तीखा सा होता है, लेकिन इसकी टहनियां खाने में बिल्कुल भी तीखी नहीं होती। इनको आप कच्चा ही खा सकते हैं। लोग इसकी टहनियों की सब्जी तो बनाते ही हैं साथ ही में इसका अचार भी बनया जाता है।
वैसे तो ये एक बारहमासी पौधा है, लेकिन सिरे ठंड की वजह से मर जाते हैं, लेकिन जैसे ही मार्च का महीना शुरू होता है। इसके सिरे निकलने लगते हैं और इनका रंग बैंगनी होता है, लेकिन कुछ समय बाद इसका रंग हरा में बदल जाता है। थोड़ी सी ही नमी और धूप में ये पौधे तेजी से बढ़ते हैं। ये एक दिन में ही लगभग 6 इंच तक बढ़ जाते हैं। वुमेन फिटनेस डॉट नेट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इसमें एक ऐसे रसायन की खोज की है, जिससे रजोनिवृत्ति यानि मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, यही नहीं, इससे कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में भी मदद मिलती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular