Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दिल्ली से देहरादून आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार की हालत...

दिल्ली से देहरादून आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार की हालत गंभीर।

देहरादून/डोईवाला – हरिद्वार–दून मार्ग पर डोईवाला फन वैली के पास दिल्ली से देहरादून आ रही यात्री बस सुबह 4:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में चार की हालत गंभीर है। जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को हल्की चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही यात्री बस फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे कई यात्री घायल हो गये। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के लिए बस आ रही थी। कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गये थे। दुर्घटना के समय बस में लगभग चालक और परिचालक समेत 17 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। चार लोगों को हालत बहुत गंभीर देखते 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भर्ती के लिए भेजा गया है, जबकि दो और घायल लोगों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2