Homeराज्यउत्तराखण्डसुगबुगाहट हुई तेज जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम...

सुगबुगाहट हुई तेज जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली दौरे पर।

देहरादून – प्रदेश सरकार में दायित्वों का आवंटन होना है और मंत्रिमंडल में खाली तीन कुर्सियां भी भरी जानी हैं। इन तीनों मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय होना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अचानक बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह कहकर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं।

चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि उनके दिल्ली दौरे का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जब-जब सीएम दिल्ली जाते हैं, कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं जोर पकड़ लेती हैं। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनानी है। प्रदेश सरकार में दायित्वों का आवंटन होना है और मंत्रिमंडल में खाली तीन कुर्सियां भी भरी जानी हैं। इन तीनों मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय होना है।
मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास के बाद जिलों के दौरों पर निकले हैं। अचानक उनके बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ संगठन की नई टीम और दायित्वों की घोषणा की संभावना ने भी जोर पकड़ लिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular