Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में किराएदारों को सीएम अरविंद केजरीवाल का तोहफा, बिजली बिल...

दिल्ली में किराएदारों को सीएम अरविंद केजरीवाल का तोहफा, बिजली बिल में छूट की स्कीम का ऐलान…..

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराएदारों की बड़ी मांग को पूरा करते हुए बिजली के प्रीपेड मीटर का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किराएदारों को सस्ती बिजली का फायदा नहीं मिल रहा था, क्योंकि एक मीटर से पूरे मकान को बिजली मिलती है, जिससे मकान मालिक ज्यादा बिल भी वसूलते हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किराएदार बिजली मीटर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम तीन नंबर जारी कर रहे हैं, जिससे प्रीपेड मीटर की होम डिलीवरी होगी। इस नंबर पर कॉल कर मीटर आर्डर करें। प्रीपेड मीटर किराएदारों के यहां लगाए जाएंगे। यह सिर्फ डोमेस्टिक में लागू होगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मकान मालिक डर की वजह से किराएदार एनओसी भी नहीं देते थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल किराएदार बिजली मीटर योजना के तहत प्रीपेड मीटर किराएदारों के यहां लगाए जाएंगे। दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिना किसी कटौती के बिजली मिल रही है हालांकि कुछ इलाकों में ट्रांसफॉर्मर बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किरायदारों को एनओसी नहीं लेना होगा। योजना का लाभ हासिल करने के लिए रेत एग्रीमेंट या रेंट की रसीद और उस मकान का एड्रेस प्रूफ देना होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आदेश जारी कर रहे हैं, किराएदारों के घर पर स्टीकर भी लगाए जाएंगे। इस योजना का कोई भी किराएदार फायदा उठा सकता है, लेकिन इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 3 हजार रुपये सुरक्षा मनी देनी होगी, जो मीटर लौटने पर वापस हो जाएगी। उन्होंने साफ किया कि अगर किराएदार और मकान मालिक के बीच कोई झगड़ा है तो सरकार बीच में आकर ठीक नहीं कर सकती है। मकान मालिकों की अड़चन होगी या नहीं, ये अभी नहीं पता। इस योजना पर कितना खर्च होगा, अभी बता पाना मुश्किल है। किसी भी रेंट एग्रीमेंट से यह सुविधा मिल सकेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular