Homeराज्यदिल्लीअरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज...

अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को ही जाना होगा……

असम में एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद से देश के विभिन्न राज्यों में भी इसे लागू करने की मांग हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिल्ली में एनआरसी को लागू करवाने की बात कह चुके हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर पलटवार किया है और कहा है कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को जाना होगा। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनआरसी पर बयान देते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को ही जाना होगा। गौरतलब है कि 31 अगस्त को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में भी एनआरसी लागू करने की वकालत की थी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular