Homeराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली में आज प्रियंका-निक देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते...

दिल्ली में आज प्रियंका-निक देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल….

नई दिल्ली- क्रिश्चचियन और हिंदू रीतियों से शादी करके प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली वापस लौट आए हैं। निकयंका आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन ताज पैलेस होटल में देंगे। कहा जा रहा है प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था, ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें तो निकयंका दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे। मुंबई में रिसेप्शन किस दिन देंगे इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शादी की थी। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी। प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं। प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था, जबकि निक कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular