Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर:- उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके........

बड़ी खबर:- उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके……..

उत्तरकाशी– उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र यमुना नगर हरियाणा दर्ज किया गया। सुबह भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह बड़कोट में कुछ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने की सूचना दी है। इसकी जानकारी आइएमडी को दी है। आइएमडी द्वारा अवगत कराया गया है कि भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है। इसका केंद्र हरियाणा के यमुननगर में दर्ज किया गया। यह झटका हल्का होने के कारण पहले दर्ज नहीं हो पाया था। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि की अभी कोई सूचना नहीं है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular