केंद्र सरकार पर शब्दों के तीखे बाण चलाते हुए आज कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता भक्त चरण दास खूब गरजे। मीडिया से बात करते हुए दास ने मोदी सरकार को औद्योगिक घरानों की सरकार करार दिया।

इस दौरान दास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी हैं किसान और आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। मोदी सरकार सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती है और औद्योगिक घरानों को लाभ देती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नोटबंदी से देश के आम आदमी की आर्थिक ताकत कम हुई है। भक्त चरण दास ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिश है किसी भी कीमत पर बस सत्ता को हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गरीबों की परेशानियों को दूर किया ओर देश को विकास की राह में ले गई पर वर्तमान भाजपा सरकार देश की दुगर्ति कर रही है।



