Homeराज्यउत्तर प्रदेशचुनावी मौसम में मायावती के भाई पर आयकर विभाग की गाज..

चुनावी मौसम में मायावती के भाई पर आयकर विभाग की गाज..

mayawato-anandnew

 

यूपी के चुनावी मौसम में बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए एक बड़ा झटका है कि उनके भाई आनंद कुमार आयकर विभाग के राडार पर हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आनंद और उनकी पत्नी विचित्रलता को 20 जनवरी 2017 को नोटिस जारी कर पूछा गया था कि आखिर उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई. उन्हें कल तक जवाब देना था.

आयकर विभाग ने आनंद और उनकी पत्नी से 30 जनवरी तक सभी दस्तावेजों के साथ पेश होने को कहा था. आज उनकी ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य अधिकारियों की टीम आयकर के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. मायावती के भाई और उनकी पत्नी को आयकर की धारा 131 के तहत नोटिस जारी किया गया था.

आयकर विभाग की ओर से आनंद ओर उनसे जुड़ी कंपनियों व उनके मालिकों को 65 से अधिक नोटिस जारी किये गए थे. टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अलावा नोएडा के कई बिल्‍डर्स को भी नोटिस भेजे गए हैं. आनंद कुमार पर बेनामी संपत्ति के लिए सांठगांठ करने का आरोप हैं.

मायावती के भाई आनंद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने रियल इस्‍टेट में पैसा लगा रखा है. उनके खिलाफ पहले भी अवैध ट्रांजेक्‍शन के आरोप लग चुके हैं. मायावती की सरकार के समय वे 50  कंपनियों के मालिक थे. इस दौरान उन्‍होंने 760 करोड़ रुपये का कैश लेनदेन किया था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular