Homeहेल्थदवाई के पत्ते पर क्यों होती है खाली जगह ??.... जानिए

दवाई के पत्ते पर क्यों होती है खाली जगह ??…. जानिए

main-qimg-4c81912416ba53313837f86c4ad454c4-cरोज़मर्रा के जीवन में हम आस पास कई चीजों का उपयोग करते हैं जैसे दवाइयाँ परंतु आप ये जानकार चौंक जाएंगे की दवाइयों में भी एक ऐसा रहस्य है जिसे आप देखते तो हैं परंतु जानते नहीं । क्या आपने कभी सोचा है कि दवाई के इन पत्तों में खाली जगहें क्यूँ होती हैं ? इसका जवाब आपको हम आज देंगे आपको बतायें
क्या है इन स्पेसेस के होने की वजहें…

ये खाली स्पेस टेबलेट्स के साथ जुड़े होते हैं. इनकी मदद से दवाइयां आपस में नहीं मिलती और केमिकल रिएक्शन होने से बचता है.
ये दवाइयों को बचाए रखने के लिए होते हैं. दवाइयों को लाने और ले जाने में नुकसान न हो इसलिए भी ये स्पेस बनाये जाते हैं.
ये दवाइयों के लिए Cushioning Effect की तरह है और इससे दवाइयां डैमेज नहीं होतीं. इसके कई कारण हो सकते है जैसे कि प्रिंट एरिया को बढ़ाना. कई बार टेबलेट के पूरे पत्ते में सिर्फ़ एक ही गोली होती है. ऐसे में पत्ते के पीछे प्रिंट की जाने वाली जानकारियां (तारिख, इसके कम्पाउंड्स, एक्सपायरी आदि) को छापने के लिए जगह की ज़रूरत होती है. इसके लिए खाली स्पेस बनाये जाते हैं.

इसके अलावा दवाइयों के पत्तों को काटते समय दवाई को नुकसान से बचाने के लिए और सही डोज़ दिखाने के लिए ये स्पेस बनाये जाते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपके डॉक्टर ने आपको हफ्ते में एक ही गोली खाने के निर्देश दिए हैं, तो आपको दवाई के अलग-अलग पत्तों को खरीदना पड़ेगा. जिससे आपके डोज़ सही रहें और आप कुछ कम या ज़्यादा ना ले.

अब आपको दवाई के पत्तों को देखकर दोबारा ये नहीं सोचना पड़ेगा कि इन खली जगहों में दवाई क्यों नहीं है. इस आर्टिकल को शेयर करें और इस बारे में दूसरों को भी बताये.

साभार:-bebaknews.com

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular