सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि देश में आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें जानकारी मिली है कि दक्षिणी भारत में आतंकी हमला हो सकता है। सर क्रीक से कुछ नाव बरामद की गई हैं। आतंकी और विरोधी तत्व की हर मंशाह को नाकाम करने के लिए हम सावधानी बरत रहे हैं।’


