Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर आरक्षण एवं आवंटन में हुई...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर आरक्षण एवं आवंटन में हुई आपत्तियों को सीडीओ ने सुना।

हरिद्वार – हरिद्वार लगभग डेढ़ वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विभिन्न अटकलों के बीच फंसा हुआ चला रहा था अब हरिद्वार में में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। जिसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर आरक्षण एवं आवंटन कर सुची जारी कर दी गई थी।

जिस पर बहुत से लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई थी और कई राजनीतिक दलों ने भी आवंटित हुए इस आरक्षण का विरोध किया था। कांग्रेस के कुछ जनप्रतिनिधियों ने तो आरक्षण आवंटन के विरोध में प्रेस वार्ता कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने तक की बात कही थी।

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे के द्वारा पहले ही आरक्षण आवंटन करते समय आपत्तियों का समय निर्धारित किया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए आरक्षण आवंटन पर आई आपत्तियों पर विकास भवन में सुनवाई चल रही है।

सीडीओ सौरव ग्रहवार ने बताया उत्तराखण्ड शासन के शासनादेशो के द्वारा एक कार्यक्रम के कम में हरिद्वार की 318 ग्राम पंचायत प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों और 06 विकास खण्ड के अन्तर्गत 221 क्षेत्र पंचायतो के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा हरिद्वार की 44 जिला पंचायतो के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों एंव 06 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवटंन करते हुए सूची प्रकाशित की गयी थी। पूरी प्रकिया होने के बनाई गई लिस्ट को शासन में भेजा जाएगा। जिसके बाद हरिद्वार के सभी ब्लॉक की आरक्षण सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular