Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सरकार का 6 माह का कार्यकाल पूरा, सीएम ने लगाई घोषणाओं...

त्रिवेंद्र सरकार का 6 माह का कार्यकाल पूरा, सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी!

देहरादून;   मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने 6 माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आम जनता, गरीब, पिछड़े और दलित समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार ने अपने इस छः माह के अल्पकार्यकाल में कुछ ठोस निर्णय लिये हैं । मुख्यमंत्री की स्पष्ट सोच रही है कि समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचे। विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। इसके लिए उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही पहल शुरू कर दी थी। आम आदमी की पहुंच सरकार तक हो, इसके लिए कुछ प्रयास किये हैं, जिनके सार्थक परिणाम सामने भी आ रहे हैं।
जिसके चलते सरकार के छह महीने के कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बात कर बताया कि –
1- 156 थानो में विविध आवश्यक कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये।
2- सेना व अर्ध सैनिक बलों के शहीद होने पर आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी देगी राज्य सरकार।
3- अब पुलिस शहीद जवानों को भी मिलेगा 15 लाख ।
4-प्रत्येक जिला चिकित्सालयो में ICU की स्थापना की जायेगी।
5- विभागों को परफार्मेंश के आधार पर गुड़ गवरनेंश का अवार्ड देंगे।
6- फिल्म अभिनेता होंगे उत्तराखंड के स्वच्छता अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर ।
7-31 मार्च 2018 को उत्तराखंड राज्य पूर्णतः ओपीडी हो जायेगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular