Homeराज्यउत्तराखण्डअपराधियों को न बख्से पुलिस : अनिल रतूड़ी डीजीपी

अपराधियों को न बख्से पुलिस : अनिल रतूड़ी डीजीपी

वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक लेते डीजीपी अनिल रतूड़ी
बड़ी खबर : डीजीपी अनिल रतूड़ी ने प्रदेश के सभी एसपी,एसएसपी और गढ़वाल व कुमाऊं मंडल डीआईजी के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान निम्न बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिये गये:-
1-अपराधियों की गिरफ्तारी, एवं अपराधों की रोकथाम, लम्बित अपराधों के शीघ्र अनावरण व अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई हेतु निर्देशित किया ।
2- पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य में पारदर्शिता बरतें, ईमानदारी से अपना कार्य करें तथा जनता के साथ  अच्छा व्यवहार करें, यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जाय।
3- समस्त वरिष्ट/पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस लाइन में सम्मेलन आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाये तथा अगले सम्मेलन में समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें अवगत भी कराया जाये।
4- लूट ,डकैती, नक्बजनी व चोरी की घटनाओं का अध्ययन कर उनकी रोकथाम हेतु अनुकूल उपाय किये जाये तथा थानाध्यक्ष द्वारा 24 घण्टे के अन्दर  घटना स्थल का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाय। 5- गुरूग्राम में विगत दिनों हुई छात्र की हत्या के उपरान्त मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन स्कूल प्रबन्धन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित किया जाय।
                वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री ए0पी0अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना/सुरक्षा, श्री जी0एस0 मर्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय उपस्थित रहे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular