Homeराज्यउत्तराखण्डतो "हाथ" के साथ नही,"कमल" थामेंगे रोहित शेखर!

तो “हाथ” के साथ नही,”कमल” थामेंगे रोहित शेखर!

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने की संभावनाएं दिखने लगी है। और ये झटका कांग्रेस के वयोवद्ध नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर देने वाले है। खबर है कि रोहित शेखर हाथ को छोड़ कमल का साथ देगें। जानकारों के मुताबिक रोहित की भाजपा में शामिल होने के लिए सारी बात तय हो गई बस आने वाले विस चुनाव में वो कहां से चुनाव लड़ेगें इसका तय होना बाकी है।

rohit-shekhar-tiwari_1459687646
उत्तराखंड की राजनीति में एनडी तिवारी की गिनती दमदार नेताओं में होती है।कांग्रेस पार्टी में एनडी का अपना बड़ा वर्चस्व है पर तिवारी अब राजनीति में इतने सक्रिय नही है। इसलिए अब तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने ये पारी संभाल ली है। अभी तक रोहित शेखर पिता एनडी तिवारी से राजनीति के गुर सीख रहे थे। और अब पारी खेखने को तैयार है। पर बड़ी बात ये है कि रोहित कांग्रेस का हाथ नही थाम रहे ब्लकिं भाजपा में एंट्री ले रहे है। सूत्रो के मुताबिक पार्टी में प्रवेश लेने के लिए लगभग सभी बातें तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तिवारी रोहित को लिए लालाकुआं सीट से टिकट चाहते हैं। इसके लिए पूर्व में भाजपा के राज्य स्तरीय नेता राजी हो गए थे। रोहित ने राजनीति क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी। बाद में भाजपा नेतृत्व ने रोहित को हल्‍द्वानी सीट ऑफर की लेकिन तिवारी परिवार इच्छुक नहीं है।

 

पिछले कई दिनों से रोहित पिता के साथ कई जगह एक्टिव दिखे है। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तीखे तंज देते हुए भी दिखे है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में हो रही उपेक्षा के बाद एनडी तिवारी आहत में है इसलिए बेटे रोहित शेखर के लिए नई राह चुनी है। बस अब इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular