Homeराज्यउत्तर प्रदेशभावुक मुलायम बोले-अब मेरे पास क्या बचा है?

भावुक मुलायम बोले-अब मेरे पास क्या बचा है?

mulayam_yadav_ge_110117

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लगातार जारी खींचतान के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। पार्टी कार्यकत्ताओं से बात करते हुए मुलायम कुछ भावुक दिखे। सपा दफ्तर में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी की एकता में बाधा नहीं पड़नी चाहिए. मुझे मालूम है कौन पार्टी को तोड़ने में लगा है. पार्टी की एकता के लिए पूरा समय दिया है.

मुलायम सिंह यादव ने बिना नाम लिए रामगोपाल यादव पर तीखा हमला बोलाऔर उन पर बीजेपी नेताओं से मिले होने का आरोप लगाया।। मुलायम ने कहा कि अब मेरे पास क्या बचा है? अब मेरे पास संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता हैं और आप हैं। हमने लगातार संघर्ष किया और उसी से सपा बनी है। मुलायम ने आगे कहा कि मैं नहीं पार्टी टूटे. उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पार्टी की एकता बरकरार रखेंगे।

साथ ही मुलायम ने कहा कि मैं और शिवपाल किसी से नहीं मिले, शिष्टाचार की मुलाकात अलग है। बाहर से दूसरे नेता आए तो हमने उनका भी स्वागत किया। चुनाव है तो स्वाभाविक है कि गठबंधन होगा तो बात भी करेंगे। शादी ब्याह होगा तो दूसरे पार्टी के नेताओं से मिलेगें। बाकी हम किसी से नहीं मिले। 1975 में जब आंदोलन हुआ था तो आपमें से कई सिर्फ दो ढाई साल के रहे होंगे। पार्टी की एकता के लिए हमने पूरा समय दिया। शिवपाल की तरह कई नेताओं ने साथ दिया है। शिवपाल सैफई में रह रहे थे जब इमरजेंसी लगी थी। हमने जो तकलीफ झेली वो इन लोगों ने झेली क्या?

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular