Homeहेल्थतो सात दिन में बढ़ जाएगी आपकी Immunity ...

तो सात दिन में बढ़ जाएगी आपकी Immunity …

रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है. छोटी-मोटी ऐसी कई बीमारियां होती हैं जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है. ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है और हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं.

शरीर के किसी भी रोग से बचने के लिए सबसे पहली शर्त है, शरीर का आंतरिक तौर पर मजबूत होना, और रोगों से लड़ने में समर्थ होना। इसके लिए जरुरी है, उचित खान-पान, शारीरिक रूप से सक्रिय होना और उचित नींद।

अब सवाल ये उठता है कि अगर इम्यून पावर कमजोर हो जाए तो उसे बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए? यहां ऐसे ही कुछ उपायों का जिक्र है जिन्हें आजमाकर आप एक सप्ताह के भीतर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं :

  •  ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पिएं. ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से नुकसान हो सकता है.
  • बादाम– रोज रात को 5-6 बादाम पानी में भिगो कर रख दें। सुबह छिलका उतार कर इन्हें खा लें।
  • तुलसी– तुलसी की चाय, या पानी में तुलसी उबाल कर या फिर सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • खट्टे फल-विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन शरीर की रोग प्रति-रोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है।
  • लहसुन- खाना बनाने में, लहसुन का सेवन, या फिर सुबह खाली पेट पानी के साथ, लहसुन की तीन से चार कलियाँ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।
  • पर्याप्त नींद- यदि आप स्वस्थ्य रहना चाहतें हैं, स्वस्थ्य आहार भी ले रहें हैं लेकिन फिर भी आप जल्दी बीमार हो जातें हैं तो इसमें आपका पर्याप्त नींद न लेना भी कारण हो सकता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरुरी होती है।
  • सुबह की गुनगुनी धूप- सूर्य संक्रमण और वायरस से लड़ने का सबसे शक्तिशाली स्त्रोत है। साथ ही यह हमारे शरीर को विटामिन डी और रोगों से लड़ने की सामर्थ्य भी देता है। सुबह 6 से 7 बजे के बीच की धूप में व्यायाम करें यह आपको बहुत से समस्याओं से बचाएगा।
  • विटामिन डी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इससे कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है. साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी विटामिन डी लेना बहुत जरूरी है.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular