Homeराज्यउत्तराखण्डतीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव......

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव……

देहरादून- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव तीन दिवसीय कुमाऊं मण्डल और गढ़वाल मण्डल दौरे के दौरान 7 जनवरी को कुमाऊं मण्डल के कशीपुर, हल्द्वानी और 8 जनवरी को रूद्रपुर और हरिद्वार में पार्टी पदाधिकारियों और जिला और  कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और 9 जनवरी को प्रदेश कार्यालय देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि देवन्द्र यादव 7 जनवरी को नई दिल्ली से चलकर काशीपुर पहुंचेंगे जहां पर प्रातः 11.30 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के उपरान्त दोपहर 14.30 बजे स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश सचिवों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 8 जनवरी को रूद्रपुर में महानगर कांग्रेस रूद्रपुर के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरान्त हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरान्त गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि 9 जनवरी को प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रातः 11.30 बजे गढ़वाल मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश सचिवों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करने के उपरान्त अपरह्र 15.00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और सायं 16.00 बजे राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी को आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी राजश धर्माणी और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular