Homeराज्यउत्तराखण्डतिरंगा यात्रा में बच्चें, बूडों जवानों के साथ आईटीबीपी के जवानों ने...

तिरंगा यात्रा में बच्चें, बूडों जवानों के साथ आईटीबीपी के जवानों ने किया प्रतिभाग, देश भक्ति में डूबी पहाड़ों की रानी मसूरी।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में प्रशासन द्वारा स्थानीय अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूलों के छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नगर पालिका परिषद के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा तिरंगा यात्रा को मसूरी के स्थित सर्वे ग्राउंड से तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया। गणेश जोशी भी रैली के साथ पैदल तिरंगा लिए मसूरी घंटाघर से होते हुए माल रोड शहीद स्थल अंबेडकर चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए अपने हाथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष करते हुए नजर आए। तिरंगा यात्रा में मसूरी के पहली बार मसूरी के अमेरिकन वुडस्टॉक स्कूल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मसूरी के ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर भारत माता के गीतों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोेगो में देश प्रेम की भावना को जगाने का काम किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मसूरी का प्रत्येक व्यक्ति व विभिन्न प्रदेशों से आये र्प्यटक देश भक्ति में डूब गए। और छोटे बडे प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराता हुए नजर आये। मसूरी के गांधी चौक पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा बैंड की धून से तिरंगा यात्रा का अभिवांदन किया गया।
एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि मसूरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के तहत सभी लोगों को हर घर तिरंगा लगाए जाने के लिए जागरूक किया गया और यह रैली में सभी स्थानीय हिंदी और अग्रेजी स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों, बच्चे बूढ़े और जवान सब ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस हर धर तिरंगा महा अभियान में सभी लोग प्रतिभाग करेंगे और सब अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान के लिए भी विशेष नियम बनाए गए हैं और सभी लोग उन नियमों का पालन करेंगे। जिससे कि राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी तरीके से अपमान ना हो।
मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट सोबन सिंह राणा ने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस पिछले 1 सप्ताह से लगातार हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

जिसको लेकर पिछले दिनों बल द्वारा 72 फीट का ऊंचा तिरंगा मसूरी हाथीपांव रोड नाग मंदिर पर लहराया गया है उसके बाद साइकिल और मोटर बाइक रैली से तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया है स्कूली बच्चों के साथ भी संवाद स्थापित कर तिरंगा और आजादी के महत्व को बताने का काम किया है उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनता और स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों ने बढचढ कर शिरकत की उन्होंने सभी से देश की आजादी के 75 साल पूरा होने पर उसको धूमधाम के साथ मनाने का आह्वान किया वह इस दिन उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जाना चाहिए जो उनकी बदौलत देश आजाद हुआ है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरा देश 1 साल से आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में उत्तराखंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा हर धर तिंरगा की शुरुआत की गई।

वह मसूरी में विशाल और भव्य तिरंगा यात्रर को मसूरी के हिंदी और इंग्लिश माध्यम के स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के साथ आम आदमी अपनी सहभागिता निभा आ रहा है। जो बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से हर धर तिरंगा लगाने की अपील की थी उसमें सभी लोग बढचढ हिस्सा ले रहे है जिससे का पूरा देश तिरंगामय हो गया है।उन्होंने कहा कि जब हमारे आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब उनके हाथ में तिरंगा होता था और आज उनके बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली है ।और आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल जब तिरंगा का अभियान शुरू होगा तो पूरा देश में हर धर पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आयेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो का नारा दे रही है जबकि देश के तीन टुकड़े करने वाले कांग्रेस ही है जिसने भारत के टुकडे कर पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण कराया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है सामाजिक समरसता की बात करती है और आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी देश को जोडने का काम करती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular