Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड तिरंगा यात्रा में देश भक्ति गानों के साथ जमकर थिरके युवा व...

तिरंगा यात्रा में देश भक्ति गानों के साथ जमकर थिरके युवा व महिलाएं, सांसद भी हुए शामिल।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के तहत लक्सर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जहां बीजेपी से हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान लक्सर नगर वासियों ने तिरंगा यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी डीजे पर देशभक्ति गानों पर थिरकते नजर आए। देशभक्ति गानों और हर घर तिरंगा से पूरा लक्सर शहर गूंज उठा।

जहां लक्सर में तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पालिका प्रशासन वह होली क्रॉस स्कूल के छात्र छात्राओ ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2