Homeराज्यउत्तराखण्डआज़ादी के अमृत महोत्सव पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की तिरंगा रैली।

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की तिरंगा रैली।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज में आज प्रातः 8 बजे मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवाह्न पर आज़ादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी। जो की सितारगंज नवीन मंडी स्थल से चिंती-मझरा चौराहे से होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गयी।

इस तिरंगा रैली में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य भूमिका निभाते हुए रैली को सम्पन्न कराया। तिरंगा रैली में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक, कार्यकर्ताओं समेत सितारगंज क्षेत्र के समस्त स्कूलों के हज़ारों की संख्या में छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारों के साथ तिरंगा रैली में नज़र आये।

वहीँ रैली में क्षेत्र के रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स भी अपनी यूनिफॉर्म लगे तमगों के साथ हाथों में रास्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा रैली में माँ भारती की जय बोलते हुए नज़र आये।

तिरंगा रैली में सितारगंज क्षेत्र के लगभग हर घर से लोगों ने निकल कर और रैली में शामिल होकर रैली की शोभा को बढ़ाने का काम किया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज नवीन मण्डी स्थल पहुंचकर तिरंगा रैली में पहुंचे क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की मुझे ख़ुशी है की मेरे एक आवाह्न पर आज हज़ारों लोग यहाँ इकट्ठा हुए है।

उन्होंने कहा की आज आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए सितारगंज की जनता के बीच आये हैं।

वहीँ तिरंगा रैली के बीच पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा सुरक्षा के कड़े इंतिज़ाम किये गए जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Explore huge kinds of condoms. These grant pure time. Enjoy [url=https://thebealach.co.uk/]gay twink porn[/url] now. Choose your type smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular