Homeराज्यउत्तराखण्डतहसील दिवस पर विधायक ने जनता की समस्याओं का किया समाधान।

तहसील दिवस पर विधायक ने जनता की समस्याओं का किया समाधान।

नैनीताल – लालकुआं में तहसील दिवस मनाया गया जहां पहुंचे भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने लोगों की समस्या सुनी और मौके पर उन समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही विधायक की तरफ से हल्दुचौड क्षेत्र के लोगों को जो कि उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया था, वह भी उन लोगों को सरकार से दिलवाया गया और उनके जमीनों के पट्टे भी बांटे गए साथ ही और कई दर्जनों भर समस्या का समाधान मौके पर किया गया इस मौके पर जिला प्रशासन के सभी कर्मचारी से लेकर अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज तहसील दिवस के मौके पर जिन लोगों को पट्टे दिए गए हैं। उनको एक अपनी जमीन का मालिकाना हक मिल चुका है। साथ ही कुछ मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक बांटे गए हैं। इसके अलावा लालकुआं शहर वासियों को भी जल्द ही मालिकाना हक मिलेगा सिर्फ कैबिनेट में यह प्रस्ताव पेश होना है।‌ और इस पर जल्द ही मोहर लग जाएगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments