Homeअध्यात्मआस्थागंगा दशहरा पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हरिद्वार, चप्पे-चप्पे...

गंगा दशहरा पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हरिद्वार, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा।

हरिद्वार – आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हरकी पौड़ी में स्नान कर रहें हैं। माना जाता है कि आज के दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस लिए श्रद्धालु इस पर्व को गंगा दशहरा के रूप में मनाते है। इसलिए हरकी पौडी में आज के दिन ब्रह्मकुंड में स्नान का महत्व माना जाता है। वही पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 4 सुपर ज़ोन 16 जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया हैं। कोरोना के 2 साल बाद यह स्नान होने जा रहा है। जिसको देखते हुए भारी भीड़ हरिद्वार आ रही है। अभी तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने घर को लौट रहे हैं।

गंगा दशहरा के मौके पर आज हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीङ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहाँ पर स्नान करने के लिए लोगो की भीङ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगो ने हरकी पौङी पर ब्रह्मकुंङ पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। लोगो को लगता है कि गंगा में लगाई उनकी एक ङुबकी भी कर सकती है उनका बेङा पार और दिला सकती है मोक्ष। इसी कामना के साथ लोग पहुंच रहे है हरिद्वार और लगा रहे हैं गंगा में ङुबकियां पुण्य और मोक्ष की कामना के साथ। श्रद्धालुओं कहना है कि भारतवर्ष से कोरोना वायरस जल्द से जल्द समाप्त हो ऐसी हमारी गंगा मैया से मनोकामना हैं।

वही पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर ज़ोन 16 जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया हैं। ओर भारी पुलिस बल लगाया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए यातायात पलान भी लागू किया जाएगा वही सीओ सिटी शेखर शुयाल का कहना है कि देर रात से अब तक 9 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर को लौट चुके हैं। और यह गंगा स्नान शाम तक इसी प्रकार जारी रहेगा हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु लगातार गंगा स्नान कर रहे हैं। अभी तक हमारा ट्रैफिक भी सही चल रहा है। और हमे लगता है। कि इस बार का गंगा दशहरा का स्नान कुम्भ मेले पड़ने वाले स्नान की संख्या को क्रॉस करेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular