Homeराज्यउत्तराखण्डड्रैगन की रैकी करने बॉर्डर पर पहुंचे राजनाथ सिंह

ड्रैगन की रैकी करने बॉर्डर पर पहुंचे राजनाथ सिंह

बड़ी खबर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तरखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा पहुंचे। उन्होंने माणा आइटीबीपी कैंप में जवानों के साथ चाय, नाश्ता कर उनकी हौंसला अफजाई की। केंद्रीय गृह मंत्री ने जवानों की समस्याएं पूछी और उन्हें एक लाख रुपए बड़ा खाना के लिए देते हुए एलईडी टेलीविजन भी मनोरंजन के लिए दिया। इस दौरान जवानों ने कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम देश सेवा के लिए किसी भी परिस्थिति में तत्पर हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह बदरीनाथ स्थित आर्मी हैलीपैड पर सीमा सुरक्षा बल के हेलीकाप्टर से उतरे तो हैलीपैड पर पुलिस के जवानों से गृह मंत्री को गार्ड आफ आनर देने के साथ ही हैलीपैड पर ही आइटीबीपी की महिला कमांडो यूनिट ने शस्त्र के साथ करतब दिखाकर गृह मंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री ने महिला कमांडो के पास जाकर उन्हें देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने पर शाबासी दी। गृह मंत्री हैलीपैड से सीधे आइटीबीपी कैंप माणा पहुंचे। जहां सेना व आइटीबीपी के जवानों के साथ उन्होंने एक घंटा बिताया। गृह मंत्री ने जवानों से उनकी समस्याएं पूछी और कहा कि सेना को सुविधा संपन्न व हाइटेक बनाने के लिए सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जवानों को हल्के व बेहतर कपड़े दिए जाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सेना में प्रमोशन दो दशक से नहीं हुए थे। एक बार प्रमोशन हो चुके हैं इस प्रक्रिया को लगातार जारी रखा जाएगा। गृह मंत्री ने जवानों के साथ चाय, नाश्ता किया। गृह मंत्री ने जवानों को दशहरा व दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि मैंने दशहरे को सीमा पर जाना इसलिए चुना क्योंकि हमारे जवान देश की रक्षा के लिए परिवार से दूर रहते हें। मैं तुम्हारे पास आया हूं। कहा कि मैं एक साल पहले भी मैं आना चाहता था। लेकिन नहीं पहुंच पाया। जवानों से कहा कि हमें तुम पर गर्व है कि सेना देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। सरकार भी उनकी हर समस्याओं के निदान के लिए गंभीर है। दूसरी ओर पत्रकारों से रूबरू होते हुए गृह मंत्री ने भारत सीमा विवाद पर कहा कि अब भारत-चीन के बीच सीमा विवाद जैसी कोई बड़ी समस्या नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि डोकलाम विवाद भी दोनों देशों के बीच वार्ता के बाद सुलझ चुका है और चमोली की सीमाओं पर स्थिति सामान्य है आज भी दिन भर गृह मंत्री सेना के साथ स्थितियों का जायजा लेंगे, सीमाओं का निरिक्षण करेंगे और जवानों के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए मंथन करेंगे। सूचना तंत्र की मजबूती और बोडर तक सड़कों के जाल बिछाने पर भी राय सुमारी होगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular