Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला ब्लॉक की जीवनवाला ग्रामसभा का हुआ आदर्श ग्रामसभा के लिए हुआ...

डोईवाला ब्लॉक की जीवनवाला ग्रामसभा का हुआ आदर्श ग्रामसभा के लिए हुआ चयन।

डोईवाला – डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जीवन वाला का चयन आदर्श ग्राम के लिए हुवा, तो गांव में विकास की नई इबारत लिखनी शुरू हो गई। आज खंड विकास अधिकारी की देख रेख में जीवन वाला ग्राम पंचायत भवन में ग्राम प्रधान परमजीत कौर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए।

इस दौरान ग्राम प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि गांव में कई ऐसे कार्य होने थे, जिनकी ग्रामीणों को बेहद जरूरत थी, पर अब नए प्रस्ताव पास होने की वजह से ग्रामीणों के सामने विकास की नई किरण जगी है।

गांव में अब नए आंगनवाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्वार होने के साथ साथ नई सड़कें बनेगी, जिससे निश्चित तौर पर गांव में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
वहीं खंड विकास अधिकारी जगत राम ने बताया कि अजकी बैठक बेहद महत्वपूर्ण है, और इस गांव का चयन आदर्श ग्राम के लिए चयनित होने के बाद कई विभाग गांव के विकास के लिए कार्य करेंगे।

साथ ही कहा कि इस ग्राम सभा के लिए 10 लाख रुपए का बजट भी पास किया गया है, और अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत पचास लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत भी पचास लाख की लागत से निर्माण कार्य किए जायेंगे, और दस लाख की लागत से सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। जो कि ग्राम सभा के विकास में रामबाण साबित होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular