Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला पुलिस हत्थे चढ़ा बड़ा बाइक चोर गिरोह।

डोईवाला पुलिस हत्थे चढ़ा बड़ा बाइक चोर गिरोह।

देहरादून – डोईवाला पुलिस ने एक बड़ा बाइक चोर गिरोह पकड़ा है। चोर गिरोह के पास से 17 बाइक बरादाम हुई है।

सभी चोर हरिद्वार जिले के मंगलौर ओर आसपास के रहने वाले है। बताया गया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड अरशद है जो बाइक चोरी कर के लाता था, और बाइक मैकेनिक को बेच देता है। उसके बाद मकैनिक सस्ते दामों पर वहां बाइक लोगों को बेच देते थे, जो बाइक बिकती नहीं थी उस बाइक का सामान निकाल कर बेच देते थे। अरशद के साथ बाइक मैकेनिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कई दिनों से मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके बाद पुलिस ने इसमें जांच शुरू की और बाइक गिरोह को पकड़ा गया। अब सभी चोरों को जेल भेजा जा रहा है, और जो बाइक बरामद हुई है वह पहचान करके वादी को कोर्ट के द्वारा सौंप दी जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular