Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में डी.बी.एस परिसर में की शिरकत।

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शुक्रवार को डी.बी.एस परिसर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि/उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने शैक्षिक सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के सामान्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के कुल 58,640 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। समारोह में जहां 410 विद्यार्थियों को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई वहीं स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 115 विद्यार्थियों को मेडल एवं 5 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही डॉ. सूरज सिंह को संस्कृत व डॉ. विनय कांडपाल को प्रबंधन में डी.लिट की उपाधि और डॉ. चन्द्रशेखर को वनस्पति विज्ञान में डी0एस-सी की उपाधि दी गई।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी उपाधि एवं मेडल धारकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सही उपयोग तभी संभव है जब वह जानकारी ‘लैब टू लैण्ड’ यानी प्रयोगशालाओं से खेतों तक और ‘क्लासरूम टू विलेज’ यानी कक्षाओं से गांव तक पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि आज बेहद हर्ष का विषय है कि 120 में से 95 गोल्ड मेडल बेटियों ने प्राप्त किए हैं जो यह साबित करती है कि वे किसी से कम नहीं हैं, इससे यह पता चलता है कि बेटियां कितनी विशिष्ट क्षमताओं से युक्त हैं। उत्तराखण्ड की नारी शक्ति अलग ही नेतृत्व क्षमता से युक्त हैं। उनके बड़े योगदान से हमारे देश और विदेश का मान-सम्मान बढ़ा है।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षिक सेवाओं तथा अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा विश्वविद्यालय को रैंकिंग और अनेक उपलब्धियां, संतोष और प्रसन्नता के साथ-साथ एक नई आशा का भी संचार करती है। विश्वविद्यालय के नाते प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ सफाई व पर्यटन गतिविधियों को एक साथ बढ़ाने का कार्य करे। इस दिशा में विश्वविद्यालय को शोध, अनुसंधान और कार्ययोजना तैयार करनी होगी, ताकि समृद्ध जैवविविधता और पर्यावरण की रक्षा हो सके और पर्यटकों के लिए सुविधा विकसित हो। उन्होंने कहा कि देवभूमि के प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि हम अपने प्रदेश को साफ-सुथरा व प्लास्टिक मुक्त करें।

दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो.एन.के.जोशी ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र और फैकेल्टी व एन.सी.सी की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। कुलसचिव दिनेश चन्द्रा ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस समारोह में प्रथम महिलागुरमीत कौर, विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डी.बी.एस परिसर के निदेशक प्रो.एल.एम.जोशी सहित कार्यपरिषद् व विद्यापरिषद् के सदस्य, डिग्री व मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

25 COMMENTS

  1. Изучаешь языки? английский онлайн обучение в YES Center — удобный формат для тех, кто ценит своё время. Занимайтесь из дома по гибкому графику с опытными преподавателями. Интерактивные уроки и живое общение помогают двигаться к цели без поездок и пробок.

  2. Если вы подбирали автошкола в иркутске цены на обучение с лучшими условиями обучения, то ваше решение уже практически принято. Здесь качественная подготовка, современные автомобили и индивидуальный подход. Обучение легко совмещать с работой или учебой благодаря гибкому расписанию и дистанционной теории. Лучшее предложение для тех, кто ценит качество, комфорт и честные условия.

  3. Закажите G202 https://mismar74.ru/G202.html онлайн. Актуальные цены, наличие на складе, технические характеристики, выгодные условия покупки и быстрая доставка по всей России.

  4. Комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностика заболеваний с использованием современных медицинских методов. Полное обследование организма, точная постановка диагноза, индивидуальный план терапии, консультации специалистов и эффективное лечение с учетом особенностей здоровья пациента.

  5. Пройдите комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностику в медицинском центре. Полный спектр обследований, консультации профильных специалистов, современные методы лечения, контроль состояния здоровья и индивидуальный подход на всех этапах медицинской помощи.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular