Wednesday, March 4, 2026
Home Uncategorized ट्रोल होने के बाद ,इस झन्नाटेदार जवाब से मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी...

ट्रोल होने के बाद ,इस झन्नाटेदार जवाब से मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में 43 साल की मलाइका अरोड़ा का एक शॉर्ट्स पहना फोटो मुंबई के एक फोटोग्राफर ने पोस्‍ट किया. इस फोटो पर जहां मलाइका को काफी तारीफ मिली, तो वहीं कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्‍शन में कुछ लोगों ने मलाइका को तलाक के बाद अरबाज खान से मुआवजे के रूप में मोटी रकम लेने के लिए ट्रोल किया .

एक ट्रोलर ने मलाइका को ट्रोल करते हुए एक कमेंट में लिखा , ‘इसकी जिंदगी अब सिर्फ छोटे कपड़े पहनना, जिम जाना और छुट्टियां मनाना रह गई है. क्‍या तुम्‍हें सच में कोई काम है… या सिर्फ पति से मिले पैसे पर ऐश कर रही हो’.

अक्सर ऐसे कमेंट्स पर ज्यादातर एक्ट्रेस चुप ही रहती है , पर मलाइका को ऐसे कमेंट पढ़कर चुप नहीं रहा गया और उन्‍होंने करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं अक्‍सर ऐसी बातों का जवाब नहीं देती क्‍योंकि यह मेरे सम्‍मान के खिलाफ है, लेकिन मुझे यहां बोलना पड़ रहा है क्‍योंकि मुझे कुछ बोलने या मेरी टांग खींचने से पहले तुम्‍हें अपने तथ्‍यों को जांचने की जरूरत है, खासकर तब, जब तुम मेरे बारे में कुछ नहीं जानते और सिर्फ बैठकर मेरे लिए फैसले सुना रहे हो. मैं सच में तुम्‍हें यही सलाह देना चाहुंगी कि कोई ढंग का काम ढूंढो क्‍योंकि तुम्‍हारे पास सच में कुछ भी ढंग का करने के लिए नहीं है.’

बता दें कि मलाइका और अरबाज एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले थे और एक म्‍यूजिक वीडियो में साथ नजर आने के बाद उन्‍होंने साल 1998 में शादी की थी. मलाइका बॉलीवुड में कई फिल्‍मों में आइटम सॉन्‍ग कर चुकी हैं. मलाइका और अरबाज ने पिछले साल अलग होने का फैसला लिया था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2