Homeराज्यउत्तराखण्डटैबलेट खरीदने के लिए छात्रों को दी गई धनराशि के बैंक ट्रांसफर...

टैबलेट खरीदने के लिए छात्रों को दी गई धनराशि के बैंक ट्रांसफर में बड़ी गड़बड़ी आई सामने।

हरिद्वार – हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षा विभाग और स्कूली छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि के बैंक खातों में ट्रांसफर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है।

जिसमें पीएनबी की रोशनाबाद ब्रांच के कर्मचारियों ने कुछ छात्रों के एक ही बैंक खाते में 10 बार टैबलेट का पैसा ट्रांसफर कर दिया और कुछ पात्र छात्रों को पैसा मिल ही नहीं पाया है। हालांकि बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया को रोका गया और गलत भुगतान की रिकवरी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामले में बैंक के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काफी हद तक छात्रों के खातों में पैसा पहुंच चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular