टिहरी- उत्तराखंड के टिहरी जिले में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास एक कार (संख्या यूके 07 एबी 6429) खाई में गिर गई। बूराराम निवासी लाखामंडल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। कार में सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। वाहन देहरादून से लाखामंडल जा रहा था। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी लोग लाखामंडल के रहने वाले हैं।
हादसे में मृतकः
बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धीराम
दर्शनी देवी पत्नी बाबूराम गौड़
हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़
रीना पुत्री पत्नी तिलक राम
शानू पुत्री तिलक राम (सभी निवासी लाखामंडल)
हादसे में घायल
अकुंश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़
बबीता पत्नी विशंबर (दोनों निवासी लाखामंडल)