उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत कड़ी माने जाने वाले हरीश रावत भले ही पार्टी में विरोध न होने की बात कर रहे है पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुई तोड़ फोड़ और बवाल ने सब साफ कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस में बगावत शुरु हो गई है।

देहरादून में टिकट ना मिलने पर नाराज सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के दावेदार आर्येन्द्र शर्मा के समर्थकों ने कांग्रेस दप्तर में जमकर तोड़फोड़ की है।
रविविर को भी आर्येन्द्र शर्मा के समर्थकों ने कांग्रेस दप्तर में जमकर तोड़फोड़ की थी।
